बीजेपी नेता दीपक जायसवाल ने यादव स्टील रेलिंग व फेब्रिकेशन में की भगवान विश्वकर्मा की पूजा। कोयलांचल के सभी श्रमिक साथियों को दी बधाई…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. कोयलांचल की नगरी गेवरा दीपका में भगवान विश्वकर्मा की जयंती को धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इसी कड़ी में कटघोरा रोड दीपका में यादव स्टील रेलिंग एंड फैब्रिकेशन में भाजपा के जिला महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा दीपक जायसवाल ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना कर सभी को बधाई शुभकामनाएं दी। उन्होंने वास्तुकला के सर्वश्रेष्ठ व सृष्टि के रचयिता भगवान विश्वकर्मा से कामना की। साथ ही कोयलांचल गेवरा दीप का क्षेत्र के सभी कामगार श्रमिक मजदूर भाइयों को बधाई शुभकामनाएं दी तथा क्षेत्र वासियों की सुख समृद्धि की मंगल कामना की। इस अवसर पर ईश्वर यादव, सोनी जी, समीर यादव, बाबा मरकाम, भोले महाराज छोटे यादव व अन्य उपस्थित थे।

- Advertisement -

Share this Article