महापौर राजकिशोर प्रसाद ने कर्मशाला व डब्ल्यू.टी.प्लांट पहुंचकर देवशिल्पी की पूजा आराधना, नगर के विकास व  अमनचैन का मांगा आशीर्वाद…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read
NOW HINDUSTAN. Korba. भगवान विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर आज नगर पालिक निगम कोरबा की कर्मशाला एवं कोहड़िया स्थित जल उपचार संयंत्र में देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की गई। महापौर राजकिशोर प्रसाद ने कर्मशाला व डब्ल्यू.टी.प्लांट पहुंचकर देवशिल्पी की पूजा आराधना की, सभापति  श्यामसुंदर सोनी, मेयर इन काउंसिल सदस्य संतोष राठौर, पार्षद नरेन्द्र देवांगन तथा निगम के अधिकारी कर्मचारियों ने भी भगवान विश्वकर्मा की पूजा आराधना कर नगर के विकास व अमनचैन का आशीर्वाद मांगा।
इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी बी.एन.सिंह, निगम के अधीक्षण अभियंता एम.के.वर्मा, कार्यपालन अभियंता भूषण उरांव, एम.एन.सरकार, राकेश मसीह, विनोद शांडिल्य, तपन तिवारी, अखिलेश शुक्ला, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय तिवारी, सहायक अभियंता योगेश राठौर, विपिन मिश्रा, रमेश सूर्यवंशी, यशवंत जोगी, अभय मिंज, द्वासराम साहू, दीनदयाल साहू, उत्तम कुर्रे, अजय भगत, मदन मोहन, महावीर राठौर, सुदर्शन साहू, रवि खुंटे, बिहारी लाल रजक, राजकुमार, गौरीशंकर साहू, शैलेन्द्र गिरी, सनत राठौर, शैलेन्द्र सिंह, विनय चौबे, मनोज श्रीवास, चेतनदास आदि ने भी भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की।

Share this Article