बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ बंद का किया आह्वान……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
3 Min Read

NOW HINDUSTAN. कोरबा:- बिगड़ती कानून व्यवस्था और कवर्धा में पुलिस की बर्बरता पूर्वक प्रशांत साहू की हत्या की जांच की मांग को लेकर शनिवार 21 सितंबर को कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है। कोरबा में भी बंद को सफल बनाने के लिए कांग्रेस पदाधिकारी अलग-अलग क्षेत्र में जाकर दुकानदारों से बंद को सफल बनाने का आव्हान किया। इस मौके पर महापौर राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि राज्य में जब से भाजपा की सरकार बनी है, छत्तीसगढ़ का हर नागरिक असुरक्षित है, अब तो अपराधिक घटनायें असहनीय हो चुकी है। व्यापारी, महिला, विद्यार्थी, आम आदमी सभी बिगड़ती कानून व्यवस्था से परेशान है। रोज-रोज हो रही हत्याओं, बलात्कार, लूट, डकैती, चाकूबाजी की घटना से प्रदेश में भय का माहौल है। पुलिस के सामने एक आदमी को उसके घर में जिंदा जला दिया जाता है, पुलिस मूकदर्शक बनी रहती है। पुलिस कस्टडी में ग्रामीण की मौत हो जाती है, उसके पूरे शरीर पर चोट के निशान है, कवर्धा के लोहारीडीह में अभी भी तीन से अधिक आदमी लापता है।

प्रदेश कांग्रेस सचिव बी एन सिंह ने कहा कि राज्य में कलेक्टर, एसपी कार्यालय जलाये जा रहे है, राजधानी के बस स्टैण्ड में महिला के साथ सामूहिक बलात्कार हो जाता है, भिलाई के स्कूल में 4 वर्षीय बच्ची के साथ दुराचार होता है, विपक्ष के दबाव के बाद एफआईआर हो रहा, बलरामपुर में व्यापारी से 5 करोड़ की लूट हो जाती है, लूटेरो को पुलिस खोज नहीं पाती। राजधानी में अंतर्राष्ट्रीय गैंगस्टर गोलियां चलाते है, पुलिस, सरकार नाकाम साबित हो रही है।

सभापति श्यामसुंदर सोनी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ बंद का आव्हान मजबूरी में करना पड़ रहा है। विरोध के सारे लोकतांत्रिक कदम उठाने के बाद भी जब सरकार नहीं जागी तो कांग्रेस ने बंद का आह्वान किया है। कांग्रेस पार्टी आम जनता, व्यापारी, उद्योगपति भाईयों से अपील करती है एक दिन अपना काम काज बंद कर प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था कायम करने के लिए हमारा साथ दे।

बंद को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सपना चौहान ने वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों की बैठक लिया। सभी शांतिपूर्ण ढंग से अपने-अपने क्षेत्रों में बंद कराने निकलेे। सभी वरिष्ठ नेता व्यापारिक संगठनों से बंद का समर्थन करने का आग्रह किया है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश सचिव बी एन सिंह, बालको ब्लॉक अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा, अनुसूचित जाति वर्ग के जिला अध्यक्ष नरायण लाल कुर्रे, पूर्व पार्षद सीताराम चौहान, रामगोपाल यादव, महेन्द्र सिंह चौहान, वरिष्ठ कांग्रेस नेता गिरधारी बरेठ, मुन्ना खान, जगन्नाथ थवाईत, अशोक नारंगे, पी डी महंत, लक्ष्मी महंत, शशी अग्रवाल, माधुरी धु्रव, सीमा उपाध्याय, गीता महंत, रेशमा बेगम, टिकी महंत, हमीदुन व द्रोपती तिवारी सहित अनेकों कांग्रेस पदाधिकारी कोरबा के विभिन्न क्षेत्र में जाकर खुले दुकान के दुकानदारों से दुकानें बंद करने का आव्हान तथा आग्रह किया।

Share this Article