भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने राहुल गांधी का किया पुतला दहन…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. विदेशो में जाकर कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी द्वारा आरक्षण खत्म किए जाने को लेकर बात रखी गई थी । जिसे भारतीय जनता पार्टी देश का अपमान मानते हुए पूरे देश भर में उनका पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया । इसी कड़ी में भाजपा प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा के आवाहन पर ट्रांसपोर्ट नगर कोरबा में पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया । जिसमें बड़ी संख्या में पिछड़ा वर्ग के भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

- Advertisement -

भाजपा पिछड़ा वर्ग महामंत्री दीपक जायसवाल ने बताया कि राहुल गांधी जब भी विदेश जाते हैं तो वहां देश और भारतीय जनता पार्टी को लेकर ऐसी बातें कहते हैं जिस देश का अपमान होता है। आज प्रदेश नेतृत्व के आवाहन में उनका पुतला दहन किया गया । जिसमें पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस अवसर पर रितु चौरसिया और पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष अनिरुद्ध चंद्र ने भी अपनी बातें रखें इस मौके पर अजय विश्वकर्मा, बलराम विश्वकर्मा, चंदन सिंह समेत बड़ी संख्या में भाजपा पिछड़ा मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share this Article