NOW HINDUSTAN. कोरबा छत्तीसगढ़ प्रदेश ओबीसी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी राधेश्याम के निर्देशानुसार और मार्गदर्शन मेंओबीसी महासभा जिला कोरबा का बैठक आर. एन.श्रीवास जी के आवास सीनियर एच आई जी _६६ पर शाम को रखा गया था। जिसमें 29/09/2024 तारीख को होने वाले मसाल रैली के विषय पर चर्चा हुई। जिसमें ओबीसी महासभा जाति जनगणना में ओबीसी के लिए अलग से कालम जोड़ कर जल्द कराने,छत्तीसगढ़ में 27% ओबीसी आरक्षण लागू करने और ओबीसी से संबंधित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। व उक्त मुद्दों पर रैली निकालकर माननीय प्रधानमंत्री, महामहिम राष्ट्रपति , माननीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।
- Advertisement -
ओ बी सी महासभा संरक्षक प्यारेलाल चौधरी, कोरबा जिला ओबीसी महासभा अध्यक्ष नकुल राजवाड़े कोरबा जिला ओबीसी महासचिव एमएल यादव, कोरबा जिला ओबीसी महासचिव दया शंकर साहू, योगेश साहू कोषाध्यक्ष आर एन श्रीवास, विवेक यादव, बलराम साहू अमरनाथ कौशिक गोकुलदास महंत,रोहित राजवाड़े ,सत्येंद्र गिरी गोस्वामी, दामोदर राजवाड़े ,कमल प्रसाद जोगी ,रामनरेश पटेल, राम, ललित कुमार श्रीवास ,नारायण साहू, सुभाष डडसेना अशोक कुमार साहू, अशोक दास महंत उपस्थित थे। यह बैठक 29 तारीख को मसाल रैली की तैयारी को लेकर प्रथम चरण की बैठक थी। अगला बैठक 26/09/2024 को निर्धारित किया गया है। 29 9 2024 को कलेक्टर महोदय के माध्यम से ज्ञापन सोपा जाना है अतः ओबीसी समाज के सभी समाज प्रमुखों एवं आम सदस्यों को आग्रह किया जाता है कि अधिक से अधिक संख्या में उक्त कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपने अधिकार के समर्थन में भाग लेने की अपील की है।

