कार्यपालिक दन्डाधिकारी दर्री द्वारा लावारिस हालत में अवैध कबाड़ मिलने पर कबाड़ दुकान की गयी सील….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN.  कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा क्षेत्र में हो रहे डीजल, कोयला चोरी, जुआ, सटटा, आबकारी एवं अवैध कबाड के विरुद्ध सभी राजपत्रित अधिकारी एवं थाना/चौकी क्षेत्र को सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए हैं जिस पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।

- Advertisement -

इसी कड़ी में थाना प्रभारी कुसमुंडा रूपक शर्मा के नेतृत्व में 22 सितंबर को बरमपुर शासकीय शराब भट्टी के पीछे नाला में बड़े वाहन के जले फिल्टर टीना कबाड़ 02 टन एवं एक इलेक्ट्रानिक तराजू पुराना को जप्त कर इस्तगासा क्रमांक 03/2024 धारा 28 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी थी, जिसे अनुविभागीय अधिकारी कटघोरा के निर्देश पर कार्यपालिक दन्डाधिकारी दर्री द्वारा कबाड़ी दुकान को सील बंद कराया गया है।

Share this Article