नवरात्रि महोत्सव मनाया जाएगा 3 अक्टूबर से जलाराम मंदिर में….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN  korba. हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री गुजराती समाज की ओर से टी.पी. नगर क्षेत्र डी डी एम रोड में स्थापित जलाराम मंदिर परिसर के भवन में 3 अक्टूबर से भव्य  नवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। पूरे विधि विधान से माँ दुर्गा की आराधना भक्तो के द्वारा की जाएगी । ।

- Advertisement -

इस अवसर पर घट स्थापना के साथ ही नवरात्रि महोत्सव में कई धार्मिक अनुष्ठान होंगे। श्री गुजराती समाज के अध्यक्ष नलीन भाई शाह व सचिव अतुल चौहान ने बताया कि गुजराती समाज के सदस्यों के लिए गरबा का वितरण 2 व 3 अक्टूबर को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे व शाम को 4 से 6 बजे तक संत श्री जलाराम मंदिर में किया जाएगा। 3 अक्टूबर गुरुवार से श्री गुजराती समाज भवन परिसर में प्रतिदिन रास-गरबा की धूम रहेगी।

Share this Article