जिला पुलिस अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करने वालो पर चला रही सर्जिकल स्ट्राइक , शराब बनाने वाले 6 भट्टी और शराब बनाने वाले सामग्री को किया गया ध्वस्त…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba  जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा यूबीएस चौहान, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भुषण एक्का के मार्गदर्शन पर लगातार जुआ, सट्टा, आबकारी एवं नारकोटिक्स एक्ट की कार्यवाही हेतु निर्देशित करने के परिपालन में थाना प्रभारी उरगा प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में उरगा पुलिस टीम के द्वारा लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अवैध कच्ची महुआ शराब बना कर बिक्री करने वाले एक गिरोह पर उरगा पुलिस ने कार्यवाही की हैं।

- Advertisement -

इसी तारतम्य में 29 सितंबर को मुखबीर सूचना के आधार पर ग्राम चीतापाली, साजापानी एवं केराद्वारी में रेड कार्यवाही की गई, जहा कच्ची महुआ शराब निर्माण करने वाली 6 भट्टी को ध्वस्त किया गया और 100 लीटर कच्ची महुआ शराब तथा शराब बनाने की सामग्री को जप्त कर धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कथित आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

उल्लेखनीय हैं की पिछले वर्ष 619 प्रकरण में 7166 लीटर शराब जप्त की गई थी जो इस वर्ष अब तक 508 प्रकरण में कुल 8102 लीटर शराब जप्त की गई है। अवैध कारोबार पर कोरबा पुलिस की सख्त कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

Share this Article