NOW HINDUSTAN. Korba. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महासचिव हरीश परसाई के मार्ग निर्देशन में शहर कांग्रेस कमेटी कटघोरा अध्यक्ष राजीव लखनपाल एव युवा कांग्रेस जिला महासचिव मधुसूदन दास के संयुक्त नेतृत्व में कटघोरा वनमंडल के लापरवाही से कूड़ें में मिले कोरबा सांसद ज्योत्स्ना चरणदास महंत के नेम प्लेट के मामले को लेकर वनमंडल कार्यालय में जमकर नारेबाजी करते हुए अधिकारियो से माफी माँगने एवं इसके लिये जिम्मेदार अधिकारी के ऊपर सख्त कार्यवाही की मांग को लेकर कटघोरा में सांकेतिक प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन पश्चात वनविभाग द्वारा रेंजर को कारण बताओ नोटिस जारी कर सख्त कार्यवाही का आश्वासन देते हुए विभाग द्वारा खेद व्यक्त किया गया। तब समस्त कांग्रेसी शांत हुए।
- Advertisement -
इस अवसर पर शेख इश्तियाक, राजीव लखन पाल, अशरफ मेमन, हसन अली, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष दीपक वर्मा, युका उपाध्यक्ष दीपेश यादव, शिवनंदन कुजूर, विनोद उर्रे, राज जायसवाल, जय कंवर, ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद कारके, मुकेश ऊसर्वर्षे, श्रवण कुमार, निसार अहमद, रविंद्र मोहन बघेल, घनश्याम मालवणी, हरीश यादव, रमेश यादव, आदिल, अयान, उमेश यादव, सहित युवा कांग्रेस एनएसयूआई के अन्य साथी उपस्थित थे।
कांग्रेसजनों की शिकायत/आपत्ति के बाद डीएफओ ने की कार्यवाही
कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत की नाम पट्टिका कचरे के ढेर में मिलने के मामले में कांग्रेसजनों की आपत्ति/शिकायत उपरांत कटघोरा वन मंडल अधिकारी कुमार निशांत ने कटघोरा के रेंजर अशोक मन्नेवार को नोटिस जारी कर जवाब प्रस्तुत करने कहा है। उक्त नोटिस में कहा गया है कि कटघोरा वनमंडल अंतर्गत कटघोरा परिक्षेत्र में विगत माह जुलाई 2024 को शासन के निर्देशानुसार एक पेड माँ के नाम वन महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें कोरबा लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास मंहत सम्मलित हुई थी। उनके द्वारा पौधा रोपण के समय रोपित पौधा के सम्मुख उनके नाम का बोर्ड भी लगाया गया था जो समाचार के अनुसार वनमंडल कटघोरा के पीछे जिला सहकारी बैंक के पास कुडे के पास पड़ा मिला है।
अतः उक्त संबंध में अपना स्पष्टीकरण 03 दिवस के भीतर उप वन मण्डल अधिकारी पाली के माध्यम से डीएफओ कार्यालय में प्रेषित करना सुनिश्चित करें अन्यथा इस संबध में कुछ नहीं कहना है, मान कर एकपक्षीय अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी जिसके लिए आप स्वंय जिम्मेदार होंगे।

