ब्रेकिंग न्यूज़ :- बड़ी अनहोनी की आशंका , खून से लथपथ बेहोशी की हालत में मिली 12वीं की छात्रा

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN.  कोरबा-पश्चिम क्षेत्र हरदीबाजार अंतर्गत एक ग्राम में 17 वर्षीय 12वीं की एक छात्रा संदिग्ध हालात में खून से लथपथ बेहोशी की हालत में पानी की टंकी के पास मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। छात्रा को जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

- Advertisement -

बताया जा रहा है कि हरदीबाजार थाना क्षेत्र की ग्रामीण क्षेत्र से 12वीं की छात्रा रोज की तरह 4 अक्टूबर 10 बजे ग्राम से लगे विद्यालय में पढ़ाई करने गई हुई थी। वहीं, काफी समय बीत जाने के बाद भी वह घर नहीं लौटी। उसके बाद खून से लथपथ छात्रा ग्राम में लगी पानी टंकी के नीचे बेहोश पड़ी हुई मिली। ग्रामीणों की नजर पड़ने पर इसकी सूचना उसके परिजनों को दी गई। जहां मौके पर पहुंचे उस छात्रा के पिता ने पहले हरदीबाजार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने जांच के दौरान उसकी हालत को देखते हुए जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया उसकी हालत अभी बेहद गंभीर बनी हुई है।

उक्त छात्रा के पिता ने बताया कि उसकी पत्नी की तबीयत खराब थी। जिसे लेकर वह बिलासपुर गया हुआ था। शाम 7 बजे लगभग वह इलाज करा कर घर वापस पहुंचा। जहां ग्राम में रहने वाले एक व्यक्ति के द्वारा फोन कर उसे जानकारी दी गई कि उसकी बेटी बेहोशी की हालत में पड़ी हुई है। उसे अस्पताल लेकर पहुंचा। छात्रा के पिता ने बताया कि उसकी बेटी और बेटा विद्यालय गए हुए थे। लेकिन ऐसा क्या हुआ कि उसकी बेटी की यह हालत हुई है। उसे आशंका है कि उसके साथ कुछ गलत हुआ होगा। इस पर पुलिस को जांच कर उचित कार्यवाही करने मांग की है।

इस घटना की सूचना मिलते हैं पुलिस के उच्च अधिकारी जिला मेडिकल कॉलेज पहुंचे और जांच कार्यवाही शुरू की गई। हरदीबाजार थाना पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

05 अक्टूबर / मित्तल

Share this Article