गड्ढों पर सीमेंट का लेप, पेंच वर्क करने के लिए मिला ठेका , कोरबा नगरवासियों को जल्द झटकों से छुटकारा मिलने की उम्मीद…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. बारिश से पहले और भरी बरसात से लेकर बारिश थमने तक जिले भर की सड़कों ने नगरवासियो परेशान कर दिया हैं। नगर निगम क्षेत्र की सड़कें भी बदहाल हो चुकी हैं। चारों तरफ की सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। गिट्टी के चूरे पावडर बनकर उड़ रहे हैं। इन गड्ढों के बीच कुछ-कुछ दूरी तक सड़क भले ही ठीक-ठाक है लेकिन गड्ढों से गुजरते वक्त यह अच्छी सड़कें भी कब शुरू होकर कब खत्म हो जाती है, पता नहीं चल पाता। नगर निगम के द्वारा टी.पी. नगर क्षेत्र में कुछ गड्ढों को सीमेंट-बालू और गिट्टी के लेप से भरने की कवायद शुरू की गई है लेकिन सीमेंट के लेप से पूरी सड़कों को बराबर किया जाना बहुत ही दुष्कर कार्य है।

- Advertisement -

दशहरा, दीपावली जैसे त्यौहार के सीजन में भी लोगों को गड्ढों से छुटकारा मिलता नजर नहीं आ रहा है। नगर निगम के द्वारा क्षेत्र की प्रमुख सड़कों में पेंच वर्क के लिए टेंडर किया गया है। लगभग चार-चार लाख रुपए के टेंडर जारी किए गए हैं।
जानकारी के अनुसार करीब 40 लाख रुपए की लागत से प्रमुख सड़कों को अलग-अलग भागों में विभक्त कर इन पर पैच वर्क कराया जाएगा। उक्त कार्य का ठेका कटघोरा की कंपनी मेसर्स जय क्रशर इंडस्ट्रीज को प्राप्त हुआ है। उसे उक्त कार्य एक माह के भीतर पूर्ण करना होगा और कराए गए कार्य की गारंटी एक वर्ष की अवधि के लिए होगी जिसमें किसी प्रकार की आवश्यकता पड़ने पर ठेकेदार के द्वारा ही कार्य कराया जाएगा।

Share this Article