तकनीकी कर्मचारियों का शोषण करने आरोप लगा उसके विरोध में बिजली कर्मचारी संघ ने सौंपा ज्ञापन….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ महासंघ कोरबा वृत्त द्वारा सबस्टेशन आपरेटरों के हड़ताल में चले जाने पर नियमित व संविदा तकनीकी कर्मचारियों से 12 घंटे कार्य लिए जाने को लेकर विरोध जताया। कर्मचारी वर्ग का शोषण करने का आरोप लगा विरोध में वृत्त कार्यालय परिसर तुलसी नगर गेट में प्रदर्शन कर नारेबाजी की गई। इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता पी.एल. सिदार व कार्यपालन अभियंता अभिमन्यु कश्यप को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया है कि यदि समस्याओं का समाधान शीघ्र ही नहीं किया गया तो सभी तकनीकी कर्मचारी भी 8 घंटे के कार्य के बाद अपना कार्यस्थल छोडऩे पर विवश हो जायेंगे। साथ ही मांग की गई है कि जितने भी वर्क आर्डर हेतु प्राक्कलन स्वीकृत किए गए हैं एक निरीक्षण कमेटी बनाकर सभी वर्क की जांच की जाए, जिससे पता चले कि फील्ड पर काम हुआ भी है की नहीं।

- Advertisement -

इस दौरान भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष अजय मिश्रा, जिला मंत्री व प्रदेश महामंत्री नवरतन बरेठ, कोरबा वृत्त के सचिव व प्रदेश मंत्री यशवंत राठौर, सुनीता जायसवाल उपाध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, सत्यप्रकाश गांधी गुप्ता कोषाध्यक्ष, हरिश राठौर, आई.पी. मैत्री, छत्रपाल सिंह राठौर, एम. रेड्डी, चंद्र कुमार पटेल, देवेन्द्र पुरी, रमेश लाल राठौर, गणेश बघेल, अंकित नेताम, संतोष साहू, प्रमोद भोई, हेमन्त मतारे, राजकुमार देवांगन, उमेश कुमार यादव, उमेश चौहान सहित अन्य उपस्थित रहे।

Share this Article