NOW HINDUSTAN. Korba. शारदीय नवरात्र के चौथे दिन वार्ड क्रमांक 20 से भव्य चुनरी यात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में वार्ड वासी शामिल हुए। आरा मशीन शिव मंदिर से नवरात्रि के अवसर पर माता की चुनरी की यात्रा निकल गई। बड़ी संख्या में महिलाओं ने हाथों में चुनरी लेकर आरा मशीन शिव मंदिर से हेलीपैड स्थित शिव मंदिर तक मां के जयकारों के साथ चुनरी लेकर निकाली।
- Advertisement -

चुनरी यात्रा के शुभारंभ अवसर पर उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन भी शामिल हुए। मंदिर में पूजा के बाद कैबिनेट मंत्री भी चुनरी यात्रा में शामिल हुए उनके साथ नगर पालिका निगम कोरबा के नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल , नरेंद्र पटनवार , कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा, विश्व हिंदू परिषद से जुड़े आशीष अग्रवाल, रुक्मणी नायर, लक्ष्मण श्रीवास , वार्ड पार्षद नारायण दास महंत भी मौजूद रहे।


