जिले के वरिष्ठ पत्रकार दिनेश राज बने मेडिकल कॉलेज एंटी रैगिंग समिति के सदस्य…..

Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

BOW HINDUSTAN.  कोरबा अंचल में संचालित स्व. बिसाहू दास महंत स्मृति मेडिकल महाविद्यालय में एंटी रैगिंग समिति का गठन किया गया है। जिसमे दैनिक भास्कर के वरिष्ठ पत्रकार एवं कोरबा प्रेस क्लब के पूर्व सचिव दिनेश राज को उक्त एंटी रैगिंग समिति का सदस्य मनोनीत किया गया हैं।
इस संबंध में महाविद्यालय के अधिष्ठाता ने सूचना जारी की है। समिति महाविद्यालय में रैगिंग की रोकथाम एवं अनुशासन बनाये रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

दिनेश राज ने कहा कि मेडिकल महाविद्यालय में बेहतर वातावरण बनाए रखने में सहयोग के लिए उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है उनका पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन कर छात्र हित में कार्य करेंगे। श्री राज की नियुक्ति से प्रेस जगत में हर्ष व्याप्त है। मीडियाजनों सहित मित्र, परिजन के द्वारा उन्हें बधाई देने वालो का तांता लगा हुआ हैं।

Share This Article