भारतीय जनता युवा मोर्चा जांजगीर-चांपा का सदस्यता अभियान का प्रारंभ मां चंडी दाई मंदिर में पूजा आरती के साथ हुआ प्रारंभ…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
3 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. सदस्यता रथ यात्रा जांजगीर चांपा जिले के केरा में मां चंडी दाई मंदिर में पूजा अर्चना के पश्चात जिला स्तरीय सदस्यता रथ यात्रा को प्रारंभ किया गया। युवा मोर्चा के सभी मंडलों के कार्यकर्ताओं ने रथ यात्रा का भव्य स्वागत किया।रथयात्रा में प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल, जिला सदस्यता रथ यात्रा के प्रभारी अनमोल झा, प्रदेश के उपाध्यक्ष जितेंद्र देवांगन, जिला अध्यक्ष मुकेश जायसवाल, जिला के महामंत्री चिराग केशरवानी, जिला उपाध्यक्ष एवं केरा सरपंच लोकेश शुक्ला, जिला सह कार्यालय प्रभारी प्रदीप रेलथोर तथा बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

- Advertisement -

इस अवसर पर गुलाब चंदेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बनने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा महत्वपूर्ण योगदान निभा रही है भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला सदस्यता प्रभारी अनमोल जहां ने बताया कि प्रदेश वर्ग के बीच स्थान से रैली निकालकर अधिक से अधिक लोगों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई जा रही है प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र देवांगन ने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर लोगों से मिलकर उनकी सदस्यता कर रहे हैं बाजू में जिला अध्यक्ष मुकेश जायसवाल ने बताया कि जिला स्तरी रथ यात्रा में भाजपा 4000 लोगों को भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाएगी यात्रा के पहले दिन पामगढ़ विधानसभा के प्रमुख स्थान कर शिवरीनारायण खरड़ राहोद पामगढ़ तथा मुरमुरा के प्रमुख स्थानों पर यात्रा को ले जाया गया तथा भारी संख्या में युवाओं माता बहनों से संपर्क किया गया।

जिला स्तरीय रथ यात्रा के शिवरीनारायण पहुंचने पर शिवरीनारायण मंदिर दर्शन करने आए एवं मां दुर्गा के पंडाल के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं एवं विभिन्न व्यापारियों का सदस्यता कराया गया।

यात्रा के राहोद पहुंचते ही पामगढ़ मंडल के कार्यकर्ताओं ने रथ यात्रा का भव्य स्वागत किया जिसमें यात्रा प्रभारी मनोज घोष एवं मंडल अध्यक्ष गयाराम चंदेल ने यात्रा की मेजबानी करते हुए विभिन्न चौक चौराहा पर खड़े होकर सदस्यता कराया।

पामगढ़ मंडल के पश्चात रथ यात्रा को मूलमुला मंडल ले जाया गया जिससे जिसमें मुलबुला मंडल अध्यक्ष राहुल सिंह ने गांव गांव के दुर्गा पंडाल पर जाकर आम युवाओं का सदस्यता कराया।

Share this Article