दीपका बस्ती मां समलाई में लगा भक्तों का तांता, सप्तमी पर भाजपा नेता दीपक जायसवाल ने पूजा अर्चना कर क्षेत्र वासियों की सुख समृद्धि की कामना की…….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN korba. कोयलांचल की नगरी दीपका गेवरा क्षेत्र में क्वांर नवरात्रि के अवसर पर विभिन्न देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी हुई है। सप्तमी के अवसर पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा कोरबा के जिला महामंत्री दीपक जायसवाल ने दीपका बस्ती मां समलाई मंदिर में पहुंच कर पूजा अर्चना किया तथा क्षेत्र व नगरवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। दीपक जायसवाल के साथ उनके माता-पिता ने भी पूजा अर्चना किया।

- Advertisement -

मां समलाई अंचल के आदिशक्ति के रूप में विराजित है। और सबसे बड़ा आस्था का केंद्र हैं। यहां लोग दूर दराज से मनोकामना की पूर्ति हेतु दर्शन करने आते हैं। दीपका गेवरा क्षेत्र में जगह जगह दुर्गा पंडालो में दुर्गा पूजा के साथ अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। दीपका समलाई मंदिर में ग्राम वासियों द्वारा मनोकामना 350 तेल, 50 घी प्रज्वलित किए गए हैं।

इस अवसर पर हनुमान सिंह कंवर, धरम तिवारी दिनेश कंवर महेश यादव सुखीराम यादव राधेअगरिया लक्ष्मण अगरिया अमीर सिंह जगन्नाथ तिवारी, महेंद्र तिवारी नवरत्तन सिंह दया यादव सहित समस्त ग्रामवासी माता की सेवा में लगे हुए हैं।

Share this Article