जिले की चारू सिंह कँवर ने छत्तीसगढ़ स्टेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक , ऑल इंडिया के लिए हुआ चयन…….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. छत्तीसगढ़ ताइक्वांडो यूनियन के द्वारा आयोजित 8वीं छत्तीसगढ़ स्टेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कोरबा जिले की चारू सिंह कँवर ने प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता रवि शंकर यूनिवर्सिटी रायपुर में आयोजित हुई।
जानकारी के अनुसार चारू कँवर का अब ऑल इंडिया के लिए चयन हो गया है। इससे पहले भी उन्होंने तीन स्वर्ण पदक जीते हैं।

- Advertisement -

डी.ए.व्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल पाली की ओर से भी उनका चयन दिल्ली में आयोजित होने वाली आगामी नेशनल के लिए हो गया है।
चारू सिंह कँवर की इस उपलब्धि में कोच सुश्री मोनिका चक्रधारी और सुश्री चंचल डिक्सेना का विशेष सहयोग और मार्गदर्शन रहा। चारू सिंह कँवर अपनी माता श्रीमती मधु कंवर और पिता धरम सिंह कंवर, जो व्यवहार न्यायालय पाली में नायब नाजिर के पद पर पदस्थ हैं, को अपनी प्रेरणा का स्रोत बताती हैं। चारू सिंह कँवर की इस उपलब्धि से कोरबा जिले का मान बढ़ा है। उम्मीद जताई जा रही हैं उनकी यह सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

Share this Article