NOW HINDUSTAN. Korba. रायपुर राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता बालिका 14 वर्ष में बिलासपुर संभाग की ओर से कोरबा जिले के ऊर्जावान बालिका खिलाड़ियों ने कोरबा जिले का नाम रोशन किया है अपने बेहतरीन खेल कला कौशल का प्रदर्शन करते हुए छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया है इस टीम में कन्या साडा स्कूल टीपी नगर कोरबा, कन्या स्कूल बाल्को नगर कोरबा मिनीमाता स्कूल बाल्को नगर एवं बालको नगर के अन्य विद्यालय के बालिका खिलाड़ियों ने अपने जौहर का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है उनके कोच गोपाल दास महंत नैतिक दास को बहुत-बहुत बधाई।
उक्त उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी टीपी उपाध्याय सहायक जिला क्रीडा अधिकारी के. आर. टंडन, जिला खेल अधिकारी दीनू पटेल, वरिष्ठ व्यायाम शिक्षक अनूप राय, खेल अधिकारी राम कृपाल साहू , अजीत शर्मा वं कोरबा जिले के समस्त व्यायाम शिक्षक तथा हॉकी खेल जगत के साथियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी है।


