गेवरा कोयला खदान में हुए हादसे में डोजर जलकर हुई खाक-उत्पादन ठप्प…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. सार्वजनिक क्षेत्र के वृहद उपक्रम कोल् इंडिया के अधीन संचालित एसईसीएल बिलासपुर की कोरबा-पश्चिम क्षेत्र में स्थापित खुले मुहाने की गेवरा कोयला परियोजना अंतर्गत कोरबा जिले में एशिया की सबसे बड़े कोयला खदान गेवरा में गत रात्रि दो बड़े हादसे हुए।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार पहले हादसे में निजी कामस्तु कंपनी की एक डोजर में आग लग गई, जिसमें मशीन जलकर खाक हो गई। डोजर चालक छतराम ने समय पर छलांग लगाकर अपनी जान बचाई।
दूसरे हादसे में ग्राम आमगांव फेस में 42 क्यूबिक मीटर शावेल गणेश के केबल में बोल्डर गिरने से केबल ब्लास्ट हो गया, जिससे उत्पादन ठप्प हो गया।

एसईसीएल के उच्च अधिकारी और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। घटना की जांच जारी हैं।
जानकारी देते हुए बताया जा रहा हैं की उक्त हादसे से खदान के कार्यों में बाधा पहुंची है और उत्पादन ठप्प हो गया है। उच्च अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं और जल्द ही कार्यों को सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा हैं।

Share this Article