रात्रि पहर में एक कार घुसी मकान में मकान क्षतिग्रत -जनहानि नहीं…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN.  कोरबा जिले में रात्रि लगभग 3:00 बजे एक कार चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बांकीमोंगरा निवासी ग्रामीण कृषि विस्तारक अधिकारी डी.के. नोर्गे के मकान को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि इस घटना का सुखद पहलु यह रहा की घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। लेकिन मकान, कार, स्कूटी और एक मोटर साइकिल वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार घटना को अंजाम देने के बाद कार चालक वाहन को घटना स्थल पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर डायल 112 की टीम घटना स्थल पर पहुंची। फिलहाल घटना की जानकारी बांकीमोंगरा पुलिस को दे दी गयी हैं

Share this Article