भारतीय किसान संघ के कोरबा जिलाध्यक्ष बने तारा सिंह कंवर…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba.  भारतीय किसान संघ छत्तीसगढ़ के उद्देश्यों को मजबूती से आगे बढ़ाने कोरबा जिला कार्य समिति का गठन किया गया। सभी की सहमति से तारा सिंह कंवर जिलाध्यक्ष चुने गए हैं। जिला समिति में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हर मनीलाल हलवाई को जिलामंत्री के पद पर चयनित किया गया है। नवीन पदाधिकारियों ने किसान बंधुओं के हित में कार्य करते हुए भारतीय किसान संघ और पद की गरिमा को बढ़ाने का भरोसा व्यक्त किया है।

- Advertisement -

भारतीय किसान संघ छत्तीसगढ़ के दिशा-निर्देश पर जिला कोरबा के जिला कार्य समिति का सांसद आदर्श ग्राम तिलकेजा के समरसता भवन में गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष के रूप में पुनः तारा सिंह कवर एवं जिलामंत्री के रूप में मनीलाल हलवाई का सर्वसम्मति से चयन किया गया। अन्य पदाधिकारी का चयन अध्यक्ष और मंत्री द्वारा किया जाएगा।

गठन की इस प्रक्रिया में देव प्रसाद तिवारी प्रदेश मंत्री, माधव सिंह प्रांत कार्यकारिणी सदस्य, राजू सिंह जिला उपाध्यक्ष, बिलासपुर विक्रम सिंह कोषाध्यक्ष, प्रकाश सिंह, सौरभ सिंह, विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान विभिन्न तहसीलों से किसान बंधु महेश्वर कश्यप, शेष नारायण, किशन साव, लखन लाल, सहदेव प्रसाद, कैलाश कौशिक, बिसाहूराम, दाऊ राम कौशिक एवं अन्य किसान बंधु सहित कोरबा जिला संघ चालक डॉ. विशाल उपाध्याय एवं उमेंद्र राम साहू जिला प्रचारक उपस्थित रहे।

Share this Article