NOW HINDUSTAN. कोरबा जिलान्तर्गत सुंधरा नाला पर बना पुल क्षतिग्रस्त हो गया हैं। पुल का मरम्मत कार्य अब तक नहीं शुरू नहीं किया गया गया है। इस वजह से ग्राम के लोगों को अनावश्यक रूप से राष्ट्रीय राजमार्ग 30 से होकर आना-जाना करना पड़ता है।
यहां वाहनों का अधिक दबाव होने के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इसे देखते हुए ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से सुंधरा नाला पुल मरम्मत कराने की मांग करते रहे हैं। ग्रामीण जान जोखिम में डालकर राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर आवाजाही करने मजबूर हैं। इससे बच्चों व बुजुर्गों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से एक बार फिर पुल की मरम्मत कराने मांग की है।

