NOW HINDUSTAN. कोरबा भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा चलाई जा रही सदस्यता रथ यात्रा के समापन के दिन पाली तानाखार विधानसभा के पसान मंडल के बस स्टैंड, दुर्गा पांडाल में जाकर कार्यकर्ताओ द्वारा नए सदस्य बनाए गए और उन्हें भारत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के द्वारा चलाए जा रही योजनाओं के बारे में बताया गया की आगामी 2047 तक हमारा भारत देश विकसित भारत बनने की ओर अग्रसर है । इसमें अपने भागीदारी निभाने कहा गया। लोगों में भी सदयता को लेकर काफी उत्साह देखा गया ।
- Advertisement -
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजयुमो जिलाध्यक्ष पंकज सोनी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य & यात्रा प्रभारी सुभाष राठौर , मण्डल अध्यक्ष भाजयुमो पसान हिमांशु पाण्डेय,महामंत्री प्रांशु कोरी , मीडिया प्रभारी भाजयुमो पसान ओम प्रकाश गुप्ता, मण्डल मंत्री वाल्मिक यादव, मण्डल कार्यसमिति सदस्य सौरव सिंह तंवर, मानस प्रजापति , ओम ठाकुर वा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।


