विजयदशमी के मौके पर पुलिस लाईन में हुई शष्त्रो की पूजा, एसपी रहे मौजूद, किया गया हर्ष फायर…

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. कोरबा. भारत देश में विजयदशमी के अवसर शष्त्र पूजा करने का इतिहास काफी पुराना है। इस दिन पुलिस, सेना के जवानों द्वारा शष्त्रों की पूजापाठ करने के साथ ही उनका प्रदर्शन भी किया जा रहा है। शष्त्र पूजा के पीछे पौराणिक कथा भी है। पुराणों के अनुसार, प्राचीन काल में महिषासुर नाम एक राक्षस था. उसने देवताओं को पराजित कर दिया था. तब त्रिदेव ब्रह्मा, विष्णु, महेश ने अपनी शक्तियों से एक शक्ति उत्पन्न की. इस शक्ति का नाम देवी दुर्गा रखा गया. देवताओं ने मां दुर्गा को अस्त्र शस्त्र देकर और भी शक्तिशाली बनाया. माता रानी ने इन्हीं अस्त्र-शस्त्र की मदद से राक्षस महिषासुर का वध कर दिया. उसी दिन से आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को शस्त्रों की पूजा की जाने लगी।

- Advertisement -

कोरबा  पुलिस लाईन में आयोजित शष्त्र पूजा के दौरान पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा मुख्य रुप से मौजूद रहे। उन्होंने यज्ञ हवन कर मां दुर्गा का आह्वान किया फिर उनकी पूजा पाठ की, इसके बाद मौके पर हर्ष फायर करने के साथ वाहनों की पूजा पाठ की।

इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा, रक्षित केन्द्र प्रभारी अनथ राम पैकरा , समेत पुलिस अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे ।

Share this Article