डीडीएम रोड स्थित राम दरबार में रही गरबा की धूम, महिलाएं और युवतियों ने जीता ईनाम…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba.  राम दरबार मंदिर में रास गरबा में महिलाएं और युवतियो ने उत्साह से भाग लिया । वे अलग-अलग वेशभूषा में सुसज्जित होकर प्रतियोगिता में भी हिस्सा लेती हैं। विजयी प्रतिभागियों को समिति द्वारा पुरस्कृत किया गया ।।

- Advertisement -

आयोजन समिति के अध्यक्ष जय प्रकाश अग्रवाल, सचिव गुलशन अरोरा, सह सचिव रवि अग्रवाल और कोषाध्यक्ष अशोक चावलानी शामिल हैं। समिति के मुकेश अग्रवाल द्वारा रोजाना भोग ,प्रसाद का वितरण किया गया है। अंजू अग्रवाल, राखी पाण्डेय , एन्जल गरबा और डांडिया में युवतियों और महिलाओं को प्रशिक्षण देने का काम किया हैं।

शनिवार को विजय दशमी पर्व पर दशहरा उत्सव का आयोजन होगा, जिसमें 60 फीट ऊंचा बुराई का प्रतीक रावण का दहन किया जाएगा । जिसमे आतिशबाजी विशेष आकर्षण का केंद्र होगी। रावण दहन 12 अक्टूबर रात 8 बजे होगा और रविवार को श्री दुर्गा प्रतिमा विसर्जन धूम धाम के साथ किया जाएगा।

Share this Article