NOW HINDUSTAN. Korba. डॉ राजेन्द्र प्रसाद नगर फेस वन में श्री दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव समिति कोसाबाड़ी द्वारा आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में छ. ग. के केबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन शामिल हुए । उन्होंने सभी प्रदेश वासियों को विजयी दशमी की बधाई दी।
- Advertisement -
जय श्री राम के जयघोष के साथ दशहरा मैदान में लाखों भीड़ के बीच रावण, कुम्भकर्ण , मेघनाथ के पुतले का दहन किया गया । बुराई का प्रतीक रावण और उसका भाई कुम्भकर्ण , पुत्र मेघनाथ का पुतला धु धु कर जल उठा ।
इस मौके पर बच्चों ने भगवान राम ,सीता ,लक्ष्मण, हनुमान, वानर सेना के रूप से सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर अधिवक्ता अशोक तिवारी, समिति के प्रवक्ता समेत बड़ी संख्या में समिति के लोग मौजूद रहे

