भाजयुमो सदस्यता रथ यात्रा का ग्राम पसान में हुआ समापन….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर भाजपा सदस्यता अभियान को गति देने हेतु युवा मोर्चा के द्वारा सदस्यता रथ यात्रा निकाली गई। यात्रा 4 अक्टूबर से सीतामढ़ी के रामजानकी मंदिर से प्रारंभ हुई जो 11 अक्टूबर तक इस सदस्यता अभियान का सफलता पूर्वक संचालन किया गया। कोरबा जिले के सभी 19 मंडलों में यह रथयात्रा गई और लगभग 1000 किलोमीटर का सफर तय कर इस यात्रा के माध्यम से 6000 से अधिक की संख्या में भाजपा सदस्य बनाए गए।

- Advertisement -

पूरे रथ यात्रा के दौरान युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष के रूप में पंकज सोनी एवं युवा मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य सहित सदस्याता रथ यात्रा प्रभारी के रूप में सुभाष राठौर पूरे यात्रा में सम्मिलित रहे। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कोरबा जिले में निवासरत प्रदेश जिला एवं मंडल के पदाधिकारी एवं सभी जेस्ट श्रेष्ट कार्यकर्ताओं ने इस सदस्यता रथ यात्रा के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। रथ यात्रा का समापन 11 अक्टूबर को ग्राम पसान में किया गया।
इस यात्रा के दौरान सभी लोगों को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के द्वारा चलाया जाए योजनाओं को बताते हुए कहा की आगामी 2047 तक भारत देश विकसित भारत बनने अग्रसर है।

Share this Article