ग्राम ढेलवाडीह में हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन , दर्शकों ने खूब लगाए ठहाके …..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba.  ढेलवाडीह जागृति महिला मंडल ने अपने सद्भावना दुर्गा पूजा पंडाल में हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल और विशिष्ट अतिथि एन.के. राय ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलन किया।
उक्त कवि सम्मेलन में ख्यातिनाम हास्य कवि हीरामणी वैष्णव, बलराम राठौर, डॉ. कृष्ण कुमार चन्द्रा, अनुसूईया श्रीवास, दिलीप अग्रवाल, सूर्यकांत साहू और श्याम सिंह राजपूत ने अपनी कविताओं से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।

- Advertisement -

जागृति महिला मंडल की अध्यक्ष गीतांजली तिवारी और सचिव विमल कुमार मानिकपुरी ने कवियों और अतिथियों का अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन हीरामणी वैष्णव ने किया। आयोजन की सराहना करते हुए जागृति महिला मंडल ने जल्द ही पुनः एक और कवि सम्मेलन आयोजित कराने की बात कही।

Share this Article