घर के आंगन में बच्ची को दंतैल ने पटका सूंड में लपेटकर , हादसे के बाद ग्राम लालपुर, नवापारा सहित आसपास के ग्रामो में दहशत व्याप्त…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. कोरबा जिले के कटघोरा वनमंडल अंतर्गत केंदई रेंज में आने वाले ग्राम कांपा नवापारा एवं उसके आसपास पिछले एक सप्ताह से लगभग 50 हाथियों का झुंड विचरण कर रहा है।
इस क्षेत्र में आये दिन हाथियों के द्वारा किसानों की फसल चौपट की जा रही हैं और तो और अब दंतैल हाथी अर्ध रात्रि को खाने की तलाश में सीधा नींद में सो रहे ग्रामीणों के ऊपर हमला कर रहा है। ऐसा ही एक मामला ग्राम पंचायत घुंचापुर के आश्रित गांव लालपुर में घटित हुआ हैं।

- Advertisement -

जानकारी अनुसार ग्राम लालपुर में लरगंसाय एक्का अपने परिवार सहित निवास करता है और 10 अक्टूबर की रात्रि लगभग 3 बजे जब उसकी 12 वर्षीय पुत्री अनुष्का एक्का लघुशंका के लिए बाहर निकली तो एक भारी-भरकम दंतैल हाथी आंगन में खड़ा था। बच्ची कुछ समझ नहीं पाई और हाथी ने उसे सुंड में लपेट कर वहीं पर पटक दिया जिससे बच्ची बुरी तरह से घायल हो गई।
तब तक घर वाले बच्ची की आवाज सुनकर बाहर निकले तो हाथी मौके से जंगल की ओर भाग चुका था। इसकी खबर मिलते ही गांव में हाथी के आने की दहशत फैल गई। इसके पश्चात घायल बच्ची को वाहन व्यवस्था कर पोड़ी-उपरोड़ा अस्पताल लाया गया।

Share this Article