NOW HINDUSTAN. कोरबा-चांपा मार्ग में उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम पहरीपारा में विजयादशमी की रात एक सौतेले पिता पर अपने चार साल के बेटे की पटककर बेरहमी से हत्या कर देने का आरोप लगा हैं। पुलिस ने काहीत आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया हैं।
जानकारी के अनुसार शनिवार की रात ग्राम पहरीपारा निवासी मादक द्रव्य पदार्थो का सेवन कर नशे में धुत होकर घर पहुंचा। घर पहुंचते ही उसने अपनी पत्नी से झगड़ा करना शुरू कर दिया। विवाद बढ़ने पर उसने पत्नी को कमरे से बाहर निकाल दिया और फिर कमरे में बंद 4 साल के सौतेले बेटे को पटक-पटक कर मौत के घाट उतार दिया।
- Advertisement -
उरगा थाना प्रभारी निरीक्षक युवराज तिवारी ने बताया कि उक्त व्यक्ति कुछ महीने पहले ही ढोलपुर, हरदीबाजार निवासी लड़की से प्रेम विवाह किया था, जो पहले से ही एक बेटे की मां थी। युवती के पहले पति की मौत हो चुकी थी और व्यक्ति से उसकी पहचान होने के बाद दोनों ने विवाह किया था।उक्त व्यक्ति को उसका बेटा पसंद नहीं था और वह बार-बार अपनी पत्नी से बच्चे को उसके दादा-दादी के पास छोड़ने की बात कहता था, जिसे वह मानने को तैयार नहीं थी। इस बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे। घटना वाली रात भी फिर विवाद बढ़ गया। गुस्से में उसने पहले पत्नी को कमरे से बाहर निकाल निर्दयता से उसके बेटे को पटक कर मार डाला।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कथित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना से पूरे गांव में शोक और सन्नाटा छाया हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट आगे की कार्यवाही कर रही हैं।

