विजयदशमी पर्व पर कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रम में हुए सम्मिलित , पूजा-अर्चना कर दी दशहरा की बधाई , समितियों की मांग पर विभिन्न पंडालों में विकास कार्यों के लिए की घोषणा…….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
3 Min Read

NOW HINDUSTAN. कोरबा जिले में भी असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय के महापर्व विजयादशमी (दशहरा) पर्व को धूमधाम से मनाया गया। लाल मैदान से लेकर आर.पी. नगर फेस वन, पुरानी बस्ती मुड़ापार सहित अंचल के विभिन्न स्थानों में आयोजित विजयदशमी के पर्व पर कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए। इस अवसर पर रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया गया। ऊर्जाधानी के लाल मैदान में सबसे ऊंचे 110 फीट ऊंचे रावण का पुतला दहन किया गया। इससे पहले कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने पूजा-अर्चना की।
इसी क्रम में कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन दर्री मुख्य मार्ग स्थित मंगल भवन में आयोजित भव्य दशहरा उत्सव में सम्मिलित हो विधिवत पूजन किया। समिति के प्रमुखजनों की मांग पर कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने मंगल भवन के विस्तार सहित अन्य विकास कार्यों के लिए स्वीकृति की घोषणा की।

- Advertisement -

दर्री क्षेत्र से कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन का काफिला राजेंद्र प्रसाद नगर फेस 01 के विशाल दशहरा प्रांगण में पहुंचा। इस अवसर पर समिति के प्रमुख जनों ने सामुदायिक भवन के निर्माण की मांग की, जिस पर कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने कहा की अगले दशहरा उत्सव से पहले निर्माण पूरे हो जाएंगे, इसके लिए 25 लाख रुपए स्वीकृत करने घोषणा की।

इसके बाद कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन पुरानी बस्ती स्थित रानी रोड पर आयोजित दशहरा उत्सव में शामिल हुए। इसी कड़ी में कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन मुड़ापार बाजार में आयोजित विशाल दशहरा उत्सव में सम्मिलित हुए। मंत्री श्री देवांगन ने कहा की मुड़ापार का दशहरा उत्सव विगत 50 वर्षों से मनाया जा रहा है। कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने पंडाल निर्माण की सहर्ष घोषणा की। इसके बाद मंत्री श्री देवांगन भीड़ के बीच पहुंचकर सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी। फिर रिमोट का बटन दबाकर रावण दहन किया।

इस अवसर पर वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, वार्ड क्रमांक 16 के पार्षद नरेंद्र देवांगन, निज सचिव नरेंद्र पाटनवार, दर्री मंडल अध्यक्ष ईश्वर साहू, कोरबा मंडल अध्यक्ष परविंदर सिंह, तुलसी ठाकुर, नारायण ठाकुर, रामकुमार राठौर, नीरज शर्मा, वैभव शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।

Share this Article