नाबालिक बालिका को आत्महत्या के द्वारा उत्प्रेरित करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN.  कोरबा जिलान्तर्गत प्रार्थिया चौकी उपस्थित आकर प्रथम सूचना पत्र दर्ज करायी कि इसकी नाबालिक लड़की उम्र लगभग 15 वर्ष 4 माह 07 अक्टूबर की शाम 5 बजे से रात 10.00 बजे के मध्य में कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगाकर अपने साथ ले गया होगा, की रिपोर्ट दर्ज करायी हैं। प्रार्थिया के रिपोर्ट पर पुलिस सहायता केंद्र मानिकपुर थाना कोतवाली जिला कोरबा में अपराध क्रमांक 593/2024 धारा 137(2) बी.एन.एस. पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

- Advertisement -

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का को अवगत कराया लापता बालिका को जल्द से जल्द बरामद करने निर्देश दिया गया। प्राप्त निर्देश के पालन में क्षेत्र में मुखबीर को सक्रिय किया गया, मुखबीर सूचना के आधार पर पता चला की 07 अक्टूबर को एक बालिका सुनालिया पुल में छलांग लगायी है, उक्त बालिका अथवा उसका शव बरामद नहीं हुआ है। मुखबीर सूचना के अनुसार खोजबीन शुरू की गयी। तब एक बालिका का शव थाना खरसिया क्षेत्रांतर्गत प्राप्त होने सूचना के आधार पर उक्त बालिका का पहचान करवाया गया। जो पुलिस सहायता केंद्र मानिकपुर से लापता हुआ बालिका के रूप में पहचान की गयी। थाना खरसिया जिला रायगढ़ से उक्त मर्ग सदर का डायरी प्राप्त कर इस प्रकरण में शामिल कर जांच कार्यवाही की गयी। जांच में पाया गया कि उक्त बालिका को उसका कोई खास मित्र के द्वारा आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित किया गया। तब कथित आरोपी को पता-तलाश किया गया। सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त जानकारी के अनुसार वह फरार होने वाला था जिसे पुलिस टीम के द्वारा सुझबुझ से पकड़ा जाकर वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड में भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक एम.बी. पटेल थाना प्रभारी कोतवाली के कुशल मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी नवीन पटेल के नेतृत्व में, महिला प्रधान आरक्षक स्मिता बेक, आरक्षक गंगा राम डांडे, संजय सिंह एवं अन्य कर्मचारियो के द्वारा कार्यवाही की गयी।

14 अक्टूबर / मित्तल

Share this Article