राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने दशहरा पर किया शस्त्र पूजन….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. कोरबा-पश्चिम दीपका क्षेत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से दीपका नगर पालिका क्षेत्र के पाली रोड स्थित कला मैदान में संघ के 6 प्रमुख उत्सव में से एक दशहरा उत्सव के अवसर पर सुबह 6 बजे शाखा लगाकर शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया।
कार्यक्रम में संघ के सदस्यों ने शस्त्रों की पूजा की और राष्ट्रभक्ति के नारे लगाए। शस्त्र पूजन कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और दीप प्रज्वलन से हुई। संघ के वरिष्ठ सदस्यों ने शस्त्रों पर पुष्प अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान तलवार, धनुष-बाण सहित अन्य पारंपरिक शस्त्रों को पूजा स्थल पर सजाया गया।

- Advertisement -

कार्यक्रम के दौरान जय श्रीराम और भारत माता की जय जैसे नारे गूंजते रहे। इस अवसर पर संघ प्रमुख अर्जुन ने अपने संबोधन में विजयदशमी पर्व पर प्रकाश डालते हुए शस्त्र पूजन की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्ता को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि शस्त्र पूजन हिंदू परंपरा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो शक्ति और साहस का प्रतीक है। कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित स्वयंसेवकों मिष्ठान वितरण कर विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं दीं।

Share this Article