कौशल पखवाड़ा में जिले के समस्त ब्लॉक में मोबलाईजेशन एवं काउंसिलिंग कैम्प आयोजित किया जायेगा। प्रत्येक ब्लॉक में अलग-अलग दिन 02 स्थानों में कैम्प आयोजित किया जायेगा। जिससे कि अधिक से अधिक ग्राम के युवा कैम्प में सम्मिलित हो सकें। कैम्प में सम्मिलित होने वाले युवाओं को उनकी रूचि तथा स्थानीय एवं राज्य स्तर पर उपलब्ध रोजगार एवं स्वरोजगार के बारे में जानकारी देकर काउंसलिंग किया जायेगा। इसके उपरांत उन्हें कौशल प्रशिक्षण में सम्मिलित करने की व्यवस्था किया जायेगा। प्रशिक्षण में शामिल होने के इच्छुक युवाओं को शीघ्र कौशल विकास योजना के पोर्टल में पंजीयन कर बैच निर्माण किया जायेगा। कैम्प लगाने के लिए संबंधित विभागों के प्रशिक्षण प्रदाताओं, रोजगार विभाग के प्रतिनिधि तथा जिला स्तर पर प्रधानमंत्री जनमन योजना एवं नियद नेल्लानार योजना के क्रियान्वयन हेतु नियुक्त नोडल अधिकारी भी शामिल होंगे।
- Advertisement -

