Breking news. रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव की घोषणा, 13 नवम्बर को मतदान 23 को मतगणना ……..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. कोरबा/ रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर उप चुनाव के लिए कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। यह सीट पर विधानसभा चुनाव में भाजपा से ब्रजमोहन अग्रवाल ने जीती थी । फिर लोकसभा चुनाव के लिए उन्होंने यह सीट छोड़ दी थी ।  नई दिल्‍ली में आयोजित प्रेसवार्ता में आयोग ने महाराष्‍ट्रा और झारखंड में विधानसभा चुनाव के साथ छत्‍तीसगढ़ सहित अन्‍य राज्‍यों में विधानसभा एवं लोकसभा  सीटों पर उप चुनाव की घोषणा की।

- Advertisement -

रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए नामांकन की शुरुअता 18 अक्‍टूबर को गजट नोटिफिकेसन के साथ होगा। रायपुर दक्षि‍ण सीट के लिए नामांकन की प्रक्रिया 18 अक्‍टूबर से शुरू होगी और 25 अक्‍टूबर तक चलेगी। 28 अक्‍टूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 30 अक्‍टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 13 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को वोटो की गिनती होगी।

अब देखने वाली बात होगी कि भाजपा के इस पारंपरिक सीट पर कौन चुनाव लड़ता है वहीं कांग्रेस पार्टी भी इस सीट पर फिर से किसे अपना प्रत्याशी बनती है।

Share this Article