निकाय चुनाव के लिये मतदाता सूची में जुड़ रहे नाम, अंतिम तिथि 23 अक्टूबर को …..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba.  कलेक्टर, एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन), कोरबा द्वारा बताया गया कि नगर निगम-कोरबा/नगर पालिका परिषद्-दीपका/कटघोरा/बांकीमोंगरा नगर पंचायत छुरीकला/पाली की मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार 16 अक्टूबर को है, जिसके तहत निर्धारित स्थानों में नियुक्त प्राधिकृत कर्मचारियों द्वारा 16 अक्टूबर से 23 अक्टूबर को कार्यालयीन समय प्रातः 10:00 बजे से 5:00 बजे तक तथा अंतिम दिन 23 अक्टूबर को दोपहर 3.00 बजे तक दावें/आपत्तियाँ प्राप्त किये जायेंगे। निर्धारित स्थानों की सूची जिला निर्वाचन कार्यालय (स्थानीय निर्वाचन) कोरबा, नगरीय निकायों, तथा संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (रा०)/तहसील कार्यालयों में उपलब्ध है।

- Advertisement -

उक्त के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा संबंधित “निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों’’ (नगर पालिका) को निर्देशित किया गया है कि सर्व संबंधितों को अवगत कराया जाये तथा संबंधित प्राधिकृत कर्मचारी नियमित रूप से वार्ड के लिए निर्धारित केंद्रों में 23 अक्टूबर तक कार्यालयीन दिवस पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। निर्वाचक नामावली में किसी व्यक्ति का नाम छूट जाने या अन्य वार्ड में स्थानान्तरण के लिए प्ररूप-क में, संशोधन के लिए प्ररूप-ख में तथा किसी व्यक्ति के नाम के विलोपन हेतु प्ररूप-ग में आवेदन प्रस्तुत किया जा सकता है।

01.01.2024 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं, वे भी अपना नाम दर्ज करने हेतु प्ररूप क-1 में 04 नवम्बर तक अपने क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी एवं रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (नपानि) के समक्ष अथवा अपने क्षेत्र के तहसीलदार एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (नपानि) के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

Share this Article