NOW HINDUSTAN. Korba. कोरबा-पश्चिम क्षेत्र के आदर्श नगर कुसमुंडा में डीएव्ही विद्यालय के सामने घटित एक अजीबोगरीब दुर्घटना में एक कार नाले में जा घुसी। पुलिस ने बताया कि कार का रजिस्ट्रेशन नंबर सीजी 10 जेए 2345 है, जो बिलासपुर जिले का है। लेकिन अब तक वाहन चालक और वाहन मालिक की पहचान नहीं हो पाई हैं।
- Advertisement -
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और वाहन चालक और वाहन मालिक की तलाश के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार के अंदर से कोई स्पष्ट सुराग नहीं मिला है, जिससे वाहन चालक और वाहन मालिक की पहचान हो सके। मामले की जांच जारी है और पुलिस द्वारा जल्द ही इसका खुलासा करने की उम्मीद है।

