जंगल के बीचो-बीच देखी गयी हाथियों की मस्ती , मिट्टी से खेलते नजर आया हाथियों का दल……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. कोरबा जिले के कटघोरा वनमंडल अंतर्गत केंदई वन परिक्षेत्र में हाथियों का उत्पात लगातार जारी है। यहां के कापा नवापारा में हाथियों का दल विरचरण कर रहा है।
जानकारी के अनुसार हाथियों के इस दल ने पिछले दो दिनों के दरम्यान 4 दर्जन से अधिक ग्रामीणों के खेतों में पहुंचकर बड़ी मात्रा में धान की फसल को रौंद दिया है। जिससे संबंधितों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है।

- Advertisement -

उक्त क्षेत्र में मौजूद हाथी की निगरानी वन विभाग द्वारा लगातार कराई जा रही है। वन अमले के अलावा ड्रोन कैमरे से भी निगरानी हो रही है। ड्रोन कैमरे में कैद हुआ कि कैसे हाथियों ने गुस्से में एक विशाल पेड़ को उखाड़ कर पास पड़े मिट्टी के साथ मस्ती कर रहे हैं। हाथियों का दल लगातार कटघोरा वन मंडल केंदई रेंज में डेरा जमा कर जंगल में चहलकदमी कर रहा है।

Share this Article