NOW HINDUSTAN. Korba. आज के समय मे मामूली सी बात पर किसी पर भी जानलेवा हमला कर देना आम बात सी हो गई है। आए दिन कहीं ना कहीं इस प्रकार की घटनाएं देखने को मिल रही हैं । जिसमे छोटी से बात पर मारपीट और हत्या तक हो जा रही है । ऐसा ही एक मामला उरगा थाना क्षेत्र में दश्हारा मेला के दौरान घटित हुआ । 15 अक्टूबर मंगलवार की रात एक किशोर पर चाकू से हमला करने की बात सामने आई है । किशोर के गले और सर पर गंभीर चोटें आई । उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
- Advertisement -
घायल किशोर की पहचान सुमित कुमार पटेल 14 वर्ष मड़वारानी पुरैना का रहने वाला है। बताया जाता है कि घायल युवक सुमित कुमार पटेल अपने कुछ दोस्तों के साथ मड़वारानी में दशहरा मेला देखने आया था। इसी दौरान कुछ युवकों ने धारदार हथियार से उसके ऊपर ताबड़तोड़ हमला कर दिया और अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गया। घटना में युवक के सिर में गहरा चोट लगा हुआ है हुआ। तत्काल उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मोटरसाइकिल को जप्त कर ली है । वही आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर जांच में जुट गई है।

