सुदर्शन समाज को आगे बढ़ाना होगी पहली प्राथमिकता : दिलीप

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. कोरबा। भारतीय सुदर्शन समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के पूर्व सदस्य दिलीप के हाथीबेड एकदिवसीय प्रवास पर कोरबा पहुंचे थे। जहां उनके द्वारा सुदर्शन समाज के पदाधिकारियों का गठन किया है। साथ ही समाज के लोगों को कैसे अच्छी शिक्षा दीक्षा दी जानी है और शोषित कर्मचारियों को कैसे न्याय दिलाना है इस पर उन्होंने पहल की है। तिलक भवन में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान पूर्व सदस्य राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार (न्यू दिल्ली) व भारतीय सुदर्शन समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलीप के हाथीबेड ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि उनके द्वारा 16 अक्टूबर को भारतीय सुदर्शन समाज महासंघ के छत्तीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बेला ने प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए कोरबा जिला अध्यक्ष देव बेरीसाल को बनाया गया। वहीं उपाध्यक्ष संजय बक्सेल वही दीपका इकाई के अध्यक्ष राकेश को भारतीय सुदर्शन समाज महासंघ के छत्तीसगढ़ प्रदेश ईकाई का जिलाध्यक्ष पूर्ण पद पर नियुक्त किया जाता है। इसके अलावा सुदर्शन समाज देश के 11 राज्यों में अपना काम कर रही है।

- Advertisement -

श्री हाथीबेडा ने कहा कि समाज के शोषित वर्गों को न्याय दिलाने की दिशा पर प्रयास किया जा रहा है। साथ ही समाज को आगे बढ़ाने के लिए हमारी टीम काम कर रही है। पत्रकारवार्ता के दौरान छविलाल वाल्मिकी सुदर्शन समाज के जिला अध्यक्ष, मनोज बक्सेल उपाध्यक्ष, अशोक चौधरी, कुंजीलाल सचिव, रामकिशोर मांजरे, संतोष हठथेल, विनोद कलसे सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Share this Article