वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने परिवार के साथ मिलकर 75% संपत्ति समाज को वापस देने लिया फैसला……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. समाज सेवा के क्षेत्र में हमेशा आगे रहने वाले वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने परिवार के साथ मिलकर देश के भविष्य को बदलने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने अपनी 75% संपत्ति समाज को वापस देने का फैसला किया है, जिससे देश के वंचित और पिछड़े वर्गों की मदद होगी।

- Advertisement -

अनिल अग्रवाल ने कहा हैं की “नंद घर हमारी प्रमुख सामाजिक परियोजना है, जिसका उद्देश्य हमारी भविष्य पीढ़ियों को पोषण देना और महिलाओं को सशक्त बनाना है।” उन्होंने बताया कि सरकार के सहयोग से 14 राज्यों में 6,500 नंद घर चल रहे हैं और जल्द ही 25,000 नंद घर तक पहुंचेंगे, जिनमें आधुनिक प्रौद्योगिकी का उपयोग किया जाएगा।

अनिल अग्रवाल ने सभी से इस अभियान में शामिल होने अपील की है और कहा है कि वे नंद घर मूवमेंट का हिस्सा बनकर देश का भविष्य बदलने में मदद कर सकते हैं। इस अभियान में शामिल होने के लिए rhea@vedanta.co.in पर संपर्क किया जा सकता हैं।

Share this Article