NOW HINDUSTAN. Korba. सार्वजनिक क्षेत्र के वृहद उपक्रम कोल् इंडिया के अधीन संचालित एसईसीएल बिलासपुर की कोरबा-पश्चिम क्षेत्र में स्थापित खुले मुहाने की गेवरा कोयला परियोजना अंतर्गत एसईसीएल दीपका की मेगा परियोजना में कार्यरत एक निजी कंपनी के खिलाफ कर्मियों ने मोर्चा खोल दिया हैं। वाहन चालक, पर्यवेक्षक, लोड संचालक के मासिक मजदूरी दर में बढ़ोतरी की मांग को लेकर कामबंद हड़ताल की गयी हैं।
- Advertisement -
निजी कंपनी के कामगारों ने बताया कि वे विभिन्न कार्य करते आ रहे हैं। मासिक मजदूरी में बढ़ोतरी की मांग को लेकर उन्होंने निजी कंपनी के प्रभारी को ज्ञापन भी सौंपा था। वाहन चालक को 18 हजार, पर्यवेक्षक को 15 हजार व लोडर संचालक को 22 हजार रूपये मासिक से एचपीसी दर 1399 प्रतिदिन दिलाने की मांग की गई।
कर्मचारियों की अन्य मांगो के अंतर्गत उन्होंने कहा हैं की पीएफ कटौती सभी वाहन चालक, पर्यवेक्षक का काटा जाए। बोनस राशि देने, फार्म बी भरने की मांग, मेडिकल सुविधा और सुरक्षा देने की मांग आदि हैं। कर्मचारियों का आरोप लगाते हुए कहना है कि प्रबंधन द्वारा उन्हें पत्र भेजकर डराने का काम किया जा रहा है। जिसे लेकर उन्होंने छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना से मदद भी मांगी हैं।

