हाथी ने दौड़ाया वनकर्मियों को , हाथी के कुनबे को नींद से जगाना पड़ा महंगा….

Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. इन दोनों कोरबा जिले की कटघोरा वन परिक्षेत्र में बड़ी संख्या में हाथियों ने डेरा डाला हुआ है। आए दिन हाथी खेतों में खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। वहीं ग्रामीणों के मकानों को भी तोड़ दे रहे हैं । जानकारी के अनुसार कोरबा जिलान्तर्गत कटघोरा वनमंडल के ग्राम लमना के पास हाथियों का कुनबा आराम कर रहा था। इसी दौरान वन विभाग के कर्मियों के द्वारा उन्हें जंगल की ओर खदेड़ने के लिए टार्च की रोशनी मारी गई जिससे हाथियों की नींद खुल गई। गुस्साए हाथियों ने वनकर्मियों को दौड़ा दिया। इस दौरान पूरा जंगल हाथियों की चिंघाड़ से गूंज उठा। वन कर्मियों ने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई अन्यथा कोई बड़ी घटना हो सकती थी।

Share This Article