उत्कृष्ट कार्यो के लिए अग्रवाल सभा कोरबा को मिला सम्मान…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. कोरबा । अग्रवाल सभा कोरबा के अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत दिनों छ.ग. प्रांतीय अग्रवाल संगठन का सम्मान समारोह, श्री अग्रसेन जयंती एवं साधारण सभा की एक बैठक दिनॉक 13 अक्टूबर 2024 दिन रविवार को रायपुर के जी.ई रोड स्थित एस. एन पैलेस में आहूत की गई जिसमें नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल मा. रमेन डेका की गरिमामय उपस्थिति थी।
कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में बृजमोहन अग्रवाल (पूर्व मंत्री एवं सांसद रायपुर), संपत अग्रवाल (विधायक बसना) संरक्षक जयदेव सिंघल, महेन्द्र सेक्सरिया, प्रांतीय अध्यक्ष नेतराम अग्रवाल, प्रांतीय चेयरमेन डॉ. अशोक अग्रवाल, प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष अशोक मोदी, राजेन्द्र अग्रवाल (राजू) एवं प्रांतीय महामंत्री मनोज अग्रवाल अग्रवाल सभा कोरबा के बजरंग अग्रवाल की गरिमामय उपस्थिति थी।

छ.ग. प्रांतीय अग्रवाल संगठन के समारोह में महामहिम राज्यपाल मा. रमेन डेका के हाथों पूर्व में कोरबा में अयोजित अग्रअलंकरण समारोह व अग्रवाल सभा के उत्कृष्ट कार्यो के लिए अग्रवाल सभा कोरबा को सम्मान दिया गया यह सम्मान अग्रवाल सभा के पूर्व अध्यक्ष श्रीकांत बुधिया व वर्तमान अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल के द्वारा लिया गया है अग्रवाल सभा के अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल ने नवगठित कार्यकारिणी अशोक मोदी को छ.ग. प्रांतीय अग्रवाल संगठन का नवनिर्वाचित ’’ चेयरमेन ’’ नियुक्त किया है जिसके लिए बधाई दी

Share this Article

You cannot copy content of this page