NOW HINDUSTAN. Korba. 21 अक्टूबर से कोरबा में आयोजित 24वी छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2024 का शुभारंभ उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल , निगम महापौर राजकिशोर प्रसाद की मौजूदगी में हुआ । जिसमे पांच सम्भाग की टीम बस्तर, दुर्ग,रायपुर,सरगुजा, बिलासपुर शामिल हो रही है । इस प्रतियोगिता में क्रिकेट 19 वर्ष बालक/ बालिका, नेटबाल बालक/ बालिका 14,17,19 वर्ष कोरबा के विभिन्न खेल ग्राउंड में किया जा रहा है ।
- Advertisement -
खेल प्रतियोगिता के शुभारंभ में कोरबा कलेक्टर अजित बसंत, महापौर राजकिशोर प्रसाद , निगम नेता प्रतिपक्ष हितानन्द अग्रवाल सभापति श्याम सुंदर सोनी, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ राजीव सिंह, अग्रवाल सभा के अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल , भारतीय जनता युवा मोर्चा के महामंत्री व पार्षद नरेंद्र देवांगन, जिला शिक्षा अधिकारी टी पी उपद्य्याय, जिला क्रीडा अधिकारी के आर टंडन , बीईओ संजय अग्रवाल,
चार दिनों तक चलने वाले इस प्रतियोगिता में प्रदेश के पांच सम्भाग के खिलाड़ी शामिल हो रहे है ।

