ठेकेदार और निगम अधिकारियो में हड़कंप, अशोक वाटिका के विकास एवं उन्नयन के कार्यों की जांच के लिये कोरबा जिला कलेक्टर को पत्र लिखा…

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba.  अंचल के वार्ड क्रमांक 13 की पार्षद व भाजपा नेत्री सुश्री ऋतु चौरसिया के एक पत्र ने निगम में खलबली मचा दी है। भाजपा नेत्री ने डीएमएफ फंड से हुए अशोक वाटिका के विकास एवं उन्नयन के कार्यों की जांच के लिये कोरबा जिला कलेक्टर को पत्र लिखा है।

उन्होंने पत्र के माध्यम से आरोप लगाते हुए कहा हैं कि “अशोक वाटिका के विकास एवं उन्नयन कार्य हेतु खनिज न्यास मत से 953.77 लाख रूपये की राशी का टेंडर जारी किया गया था तथा बाद में टेंडर रिवाइज कर अतिरिक्त राशि भी उक्त कार्य हेतु जारी की गई है। अशोक वाटिका में अभी तक हुए कार्यों की समीक्षा कर जारी राशि अनुसार कार्य की जांच की मांग कर रहे हैं। आपसे निवेदन है अशोक वाटिका का उन्नयन एवं विकास जनता के उपयोग स्थल के रूप मे किया गया है। जनहित में उक्त राशि का पूर्ण प्रयोग हुआ है या नहीं, इस हेतु अशोक वाटिका उन्नयन एवं विकास कार्य की निविदा अनुसार पूर्ण जांच हेतु आदेशित करने निवेदन हैं।

अशोक वाटिका के बनने के बाद से ही भ्रष्टाचार को लेकर तरह-तरह की बातें सामने आने लगी थी अब देखना है कि इस पत्र के बाद क्या निष्पक्ष रूप से जांच होती है और कितने का भ्रष्टाचार सामने आता है यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा ।

Share this Article

You cannot copy content of this page