डॉ. भीमराव अंबेडकर ओपन थियेटर मैदान में जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह का हुआ आगाज….

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba.  छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना एक नवम्बर सन 2000 को तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के द्वारा किया गया । आज राज्य बने 24 साल हो गया है।  स्थापना  दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के घंटाघर चौक स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर ओपन थियेटर मैदान में प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग व श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन सहित अन्य अतिथियों द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया।

उक्त कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल, अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती शिवकला छत्रपाल सिंह कंवर, सभापति नगर निगम श्याम सुंदर सोनी, पार्षद वार्ड क्रमांक 21 सुखसागर निर्मलकर, युवा मोर्चा के महामंत्री नरेन्द्र देवांगन , प्रफुल्ल तिवारी, सहित अन्य अतिथि शामिल हुए। राज्योत्सव में छत्तीसगढ़ी लोक गायक सुनील सोनी सहित स्थानीय कलाकारों द्वारा शानदार व रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। साथ ही यहाँ विभिन्न विभागों द्वारा विकास पर आधारित लगाई गई है।

अतिथियों ने सबसे पहले स्टाल पहुंचकर सभी शासकीय विभागों की योजनाओं का अवलोकन किया। इस मौके पर कोरबा कलेक्टर अजीत बसंत, पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी,  जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग समेत आला अधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article