रिसदी चौक में ट्रेलर वाहन की ठोकर से बाईक चालक युवक की हुई मौत…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत रिसदी चौक में ट्रेलर वाहन की ठोकर से बाईक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। पूरे घटनाक्रम में लापरवाही पूर्वक ट्रेलर वाहन चालक ने वाहन चलाते हुए बाईक सवार को अपनी चपेट में ले लिया है। जिससे बाईक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई, घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

- Advertisement -

जिले की सड़के आए दिन खून से लाल हो रही है सड़क दुर्घटना रुकने का नाम नहीं ले रही है अब इसमें लापरवाही किसकी माने भारी वाहन चालकों की या छोटे वाहन चालकों की लेकिन एक बात तो है कि शहर में भारी वाहनों के लिए कोई अलग से मार्ग नहीं बनाया गया है जहां वह चल सके ऐसा इसलिए कह रहा हूं कोरबा शहर में एक तरफ कोयला खदानें हैं वहीं दूसरी ओर संयंत्र है जहां खदानों से ट्रैकों के माध्यम से कोयला लाया जाता है भारी वाहन दिन-रात इन सड़कों पर चलते हैं और उड़ती हुई धूल की वजह से सड़क हादसे हो रहे हैं जिला प्रशासन को चाहिए कि मौजूदा समय की मांग को देखते हुए सड़कों की चौड़ीकरण करें ताकि हादसों को रोका जा सके।

Share this Article