NOW HINDUSTAN. Korba. नोवा नेचर वेलफेयर सोसाइटी की टीम ने प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन से भेंट-मुलाकात की, इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने नोवा नेचर के कार्यों की सराहना करते हुए उनके प्रयासों को अनुकरणीय बताया, उन्होंने विशेष रूप से किंग कोबरा संरक्षण और सांपों के बचाव कार्यों में उनके योगदान को रेखांकित किया। भेंट-मुलाकात के दौरान सांपों के काटने की बढ़ती घटनाओं पर गहन चर्चा हुई।
- Advertisement -
नोवा नेचर वेलफेयर सोसाइटी इस समस्या को कम करने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों रायपुर, दुर्ग, कवर्धा, बीजापुर, और गरियाबंद में 24/7 बचाव टीमों का गठन किया है। ये टीमें मानव और सांप के बीच होने वाले संघर्षों को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। 2012 से अब तक, नोवा नेचर ने 20,000 से अधिक सांप बचाव अभियान संचालित किए हैं, जिसमें विषैले और विषहीन दोनों प्रकार के सांप शामिल थे।
नोवा नेचर वेलफेयर सोसाइटी ने “किंग कोबरा संरक्षण परियोजना” के तहत मंत्री लखनलाल देवांगन को किंग कोबरा का एक आकर्षक फ्रेम भेंट स्वरूप दिया। कैबिनेट मंत्री ने इस प्रयास में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

