दीपका क्षेत्र में जल आवर्धन योजना में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का लगा आरोप……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. कोरबा-पश्चिम दीपका नगर पालिका परिषद में जल आवर्धन योजना में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया है। अपुस्ट जानकारी के अनुसार इस योजना के तहत लगभग 9 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई थी, जिसमें से लगभग 7 करोड़ रुपये का भुगतान संबंधित कार्य एजेंसी को किया जा चुका है।

- Advertisement -

स्थानीय निवासियों का कहना है कि योजना का लाभ अब तक उन्हें नहीं मिल पाया है। अपुस्ट सूत्रों के अनुसार, जिन स्थानों पर पाइपलाइन बिछाने का काम दर्शाया गया है, वहां वास्तव में कोई काम नहीं हुआ है। इस भ्रष्टाचार के मामले में तत्कालीन सीएमओ और इंजीनियर का नाम सामने आ रहा है। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार इस मामले की जांच-पड़ताल के लिए जल्द ही एक उच्च स्तरीय जांच समिति गठित की जा सकती है।

Share this Article